मिर्गी रोग में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:20

मिर्गी बीमारी में क्या नहीं खाना चाहिए

मिर्गी की समस्या होने पर पीड़ित व्यक्ति को खाने की कुछ चीज़ों से परहेज करना चाहिए जैसे-

1. उच्च कार्ब्स वाले अनाज- अनाज में कार्बोहाइड्रेट उच्च मात्रा में पाया जाता है जैसे- राई, जई, सफेद रोटी, सफेद आटा, गेहूं की रोटी, गेहूं और मक्का, इन चीज़ों से परहेज करना चाहिए।

2. सब्जियां- कुछ सब्जियों में ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं इसलिए शकरकंद, आलू, मक्का, मटर और कद्दू आदि खाने से पहरहेज करें।

3. फल- वैसे तो फल सेहत के लिए काफी फायदेमेंद होते हैं लेकिन कुछ फलों में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है जैसे - संतरा, अनानास, अंगूर, आड़ू, आम, फलों के रस और स्मूदी आदि।

4. वसा और तेल-मसाले- ज्यादा वसा और ज्यादा मसाले शरीर में सूजन को बढ़ाने का काम करते हैं, इसलिए खाने में ज्यादा तेल मसालों का सेवन ना करें, इसके अलावा मिर्गी के मरीजों के लिए मूंगफली का तेल, कैनोला तेल, सूरजमुखी का तेल और सोयाबीन का तेल भी नुकसानदायक है।

5. शराब और धूम्रपान - शराब और धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक माने जाते हैं, ये कई गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं इसलिए अगर आप धूम्रपान व शराब आदि के शौकीन हैं तो आज से इनका सेवन बंद कर दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info